शहीद संजय मीणा को गांव संवरसी में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

देवास। अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए संजय मीणा आज अपने पैतृक गाँव संवरसी में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। सेकड़ों लोगों ने नम आँखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा, हर किसी की आँखों में आँसू और दिल में गर्व का एहसास था। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गाँव के आसमान में “भारत माता की जय” और “शहीद संजय मीणा अमर रहें” के नारों से गूंज उठी पूरी वादी। शहीद संजय मीणा ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा का जो उदाहरण पेश किया है, वो आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करे।

Next Post

फ्रिज के नीचे चेंबर से 8 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

Sat Oct 11 , 2025
मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मंडला में अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक घर से 68.76 लीटर अवैध विदेशी शराब की आठ पेटियां जब्त की गईं, जिसकी अनुमानित कीमत 71 […]

You May Like