हमलावरों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, सिख समाज ने सौंपा ज्ञापन 

जबलपुर। विजय नगर में हुई वारदात के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जबलपुर सिख संगत के अध्यक्ष हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के नेतृत्व में नगर के सिख समाज ने एस पी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एडिशनल एसपी जितेंद्र सिंह परिहार ने ज्ञापन लेकर शीघ्र ही कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर सिख समाज की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं वकील बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गुरु गोबिंद सिंह खालसा स्कूल की शिक्षिकाओं के दल ने भी ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक तीन माह पूर्व विगत 8 जून को विजय नगर स्थित शराब की दुकान में शराब कम्पनी के अधिकारी रांझी निवासी स.दिलीप सिंह सग्गू जब आडिट एवं लेखा कार्य कर रहे थे तब कुछ गुंडा तत्वों ने दुकान में घुसकर उन पर जानलेवा कातिलाना हमला कर उन्हें गंभीर और सांघातिक चोटें पहुंचाई । सिख समाज ने आरोप लगाया कि आज भी अपराधी बेखौफ खुलेआम घूम रहे हैं । फिलहाल दिलीप सिंह सिंह तीन माह से कोमा में हैं। दो माह से अधिक वे नागपुर के हस्पताल में भर्ती रहे अब दो सप्ताह से जबलपुर मेडिकल हस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। विजय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शीघ्र ही अन्य आरोपी भी धर दबोचे जाएंगे।

Next Post

सुदामा चरित्र से हर कठिनाई से मुक्त होने की प्रेरणा :महंत अयोध्या दास

Wed Aug 13 , 2025
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन ने आरती कर लिया आशीर्वाद भिण्ड। चित्रकूट परशुराम धाम आश्रम के मार्गदर्शक एवं सन्त श्री श्री 108 सोमेश्वरदास महाराज द्वारा अपने जन्म स्थान ग्राम सीताराम की लावन, तहसील गोरमी, जिला भिण्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा चित्रकूट धाम के महंत […]

You May Like

मनोरंजन