छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक पकड़ा गया

गंजबासौदा: शासकीय सुभद्रा शर्मा कन्या महाविद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिवारजनों से की, जिसके बाद परिजनों ने हिंदू संगठन और सहयोगियों को जानकारी दी.

मामला बढ़ने पर सभी लोग कॉलेज पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को पकड़कर देहात थाने ले गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिससे शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है.

Next Post

खंडवा में पटरी से उतरी मालगाड़ी सुधारने के बाद यातायात फिर शुरू

Wed Sep 10 , 2025
खंडवा : खंडवा रेलवे जंक्शन पर भुसावल से इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के 2 डिब्बों के के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरूस्त कर दिया।बताते हैं कि कुछ देर के लिए रेल यातायात भी […]

You May Like