दिल्ली की हवा हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता 385 के पार

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की हवा शनिवार को फिर जहरीली हो गई। दिनभर राजधानी की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणियों के बीच बनी रही और घने कोहरे के कारण पूरे दिन दृश्यता प्रभावित रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की एक्यूआई शाम 4 बजे 385 दर्ज की गई, जबकि शनिवार सुबह दिल्ली की एक्यूआई 350 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी।

इस बीच शहर के कई हिस्सों में दिन में एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ दर्ज किया गया। विवेक विहार में यह 440 तक पहुंच गई, इसके बाद जहांगीरपुरी और वजीरपुर में क्रमशः 434 और 425 तक पहुंच गई।

 

Next Post

सीधी जिले में उपार्जन केन्द्रों का संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण 

Sat Dec 27 , 2025
सीधी। जिले में धान उपार्जन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं […]

You May Like