इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में सिटी बस से उतरते समय एक वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई. मामले में बस चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
पुलिस के मुताबिक घटना कल शाम करीब 4:50 बजे विकास गार्डन के सामने हुई.
सरस्वती बोर्डे उम्र 64 साल निवासी मेघदूत नगर अपनी पोती के साथ सिटी बस नम्बर एमपी 09 डीडब्ल्यू 9839 से उतर रही थीं. पहले पोती अर्पिता उतरी, इसके बाद जैसे ही सरस्वती उतरने लगीं, उसी दौरान चालक ने बस को लापरवाही से आगे बढ़ा दिया. इससे महिला संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और उनके सिर के पीछे चोट आई. घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
