स्पा सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त, सभी लड़कियां मौके से फरार

ग्वालियर: सिटी सेंटर इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। काफी समय से संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर पर मुखबिर की सूचना के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनू बेनीवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले जबकि मौके का फायदा उठाकर सभी लड़कियाँ फरार हो गईं। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और स्पा सेंटर से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Next Post

दूषित पानी से बीमार पड़े लोग, मंत्री विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। सोमवार को भागीरथपुरा क्षेत्र में 35 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और जी मिचलाने जैसे लक्षण पाए गए, जिसके बाद उन्हें […]

You May Like