लार्डगंज थाने पहुंचे एसपी, बोले लापरवाही नहीं होना चाहिये

जबलपुर‌: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय अचानक लार्डगंज थाने पहुंचे। थाने में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

साथ ही कहा कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया। थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया।

Next Post

डेली कॉलेज गवर्निग बोर्ड की शिकायत

Fri Oct 31 , 2025
इंदौर:शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज गवर्निंग बोर्ड की कॉलेज के ओल्ड डेलिटेंस ने कलेक्टर को शिकायत की. इसके बाद कलेक्टर ने सब रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही डेली कॉलेज की 8 सदस्यीय गवर्निंग बोर्ड द्वारा कॉलेज के संविधान में किए जा रहे संशोधन […]

You May Like