दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा निर्देशों का करें पालन

सीधी । जिले में मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज गऊ घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागरिकों से निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

कलेक्टर ने दिये इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता के साथ सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विसर्जन के दौरान पुलिस बल, होमगार्ड के प्रशिक्षित तैराक, नाव के साथ आवश्यक बचाव उपकरण, रस्सा, टॉर्च, लाइफ जैकेट, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, टेंट, लाउडस्पीकर, चेतावनी बोर्ड एवं वायरलेस संचार व्यवस्था सहित आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नाव से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नही

जिले की नदियों में जल स्तर अधिक होने के कारण नाव से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी के गहरे पानी में प्रवेश न करें, तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें और बैरिकेडिंग पार कर विसर्जन करने का प्रयास न करें। घाटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें।

छोटे बच्चों को नदी के किनारे न जाने दें

प्रशासन ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की है कि छोटे बच्चों को नदी के घाटों और पानी के किनारे न जाने दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को अपने साथ रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। विसर्जन के दौरान धक्का-मुक्की एवं जल्दबाजी से बचें और सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की मदद लें।

Next Post

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Mon Oct 19 , 2026
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश नेतृत्व के साथ एक अहम बैठक की. इस उच्च स्तरीय बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष व […]

You May Like

Play sound