मई की तपिश में गहराया जल संकट: ब्यावरा के कई इलाकों में पसरा सन्नाटा, लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर

ब्यावरा: नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल काफी बढ़ने से पेयजल संकट गहराने लगा है. सुदामा नगर में रविवार को दसवें दिन पेयजल सप्लाई हो सकी गौरतलब है कि मई माह के पहले समाह में पेयजल सप्लाई का अंतराल कहीं अधिक बढ़ने से पेयजल संकट गहराने लगा है. सुदामा नगर में दसवें दिन रविवार को पेयजल सप्लाई हुई जबकि राजगढ़ रोड अन्य क्षेत्र में रविवार को भी पेठजाल सप्लाई नहीं हो सकी. लोग इंतजार करते रहे पेयजल सप्लाई के बढ़े अंतराल के पीछे नपा द्वारा पूर्व की तरह कुशलपुरा पर विद्युत मोटरों में खराबी एवं बिजली कटौतीको कारण जा रहा है.
सुबह से पानी का इंतजाम करने की चिंता भीषण गर्मी के समय नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ने सेपेयजल संकट के हालात निर्मित होने लगे है. आठ से दस दिन का अंतराल होने से घरों में स्टॉक में रखा पानी खत्म होने लगा है सुबह से ही पानी का इंतजाम करने की चिंता सताने लगती है. दूर दराज जगह स्थित ट्यूबवेल पम्प आदि जलस्त्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है मई माह के दिनों में ऐसे समय जब आम दिनों की अपेक्षा पानी की आवश्यकता कहीं अधिक होती है पेयजल संकट गहराने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में नपा के पेयजल सप्लाई प्रबंधन का कहना है कि कुशलपुरा डेम पर विद्युत मोटर में खराबी के कारण वेव सप्लाई को अंतराल बढ़ा है जल्द ही स्था में सुधार होकर पेयजल सप्लाई का अंतराल कम होगा.

Next Post

प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला, 25 प्रतिभागियों ने सीखी कला

Mon May 4 , 2026
  भोपाल। आज रंगरीत संस्था द्वारा प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यशाला में 7 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं सहित करीब 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की निदेशक एवं कलाकार रश्मि जैन ने […]

You May Like