
भोपाल। आज रंगरीत संस्था द्वारा प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यशाला में 7 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं सहित करीब 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की निदेशक एवं कलाकार रश्मि जैन ने बताया कि डिजिटल दौर में मानसिक शांति और रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यशाला में रश्मि जैन और रोमिका ने प्रतिभागियों को एक्रेलिक रंगों से टोट बैग पर फूल-पत्ती, मंडला और वॉरलि आर्ट की तकनीक सिखाई। प्रतिभागियों ने अपने हाथों से आकर्षक बैग तैयार कर खुशी जताई। अंत में सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था जल्द ही मदर्स डे पर ज्वेलरी मेकिंग कार्यशाला भी आयोजित करेगी।
