नयी दिल्ली ,04 मई (वार्ता) चांदनी चौक से भारतीय जनता जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता का अटूट विश्वास बताया है और कहा है कि इंडिया गठबंधन अब बिखरता हुआ नजर आएगा। श्री खंडेलवाल ने सोमवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रही मतगणना के रुझानों पर यहां प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम एक बार फिर यह स्पष्ट कर देंगे कि श्री राहुल गांधी के करिश्माई नेतृत्व में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा और तथाकथित ‘इंडिया गठबंधन’ पूरी तरह बिखरता हुआ नज़र आएगा। उन्होंने कहा, “देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन भाजपा के साथ है और श्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।”
Next Post
अब अंग, बंग और कलिंग पर होगा भाजपा का शासनः भाटिया
Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया है कि अब अंग, बंग और कलिंग तीनों पर भाजपा का शासन होगा और पार्टी जनता की सेवा करेगी। श्री भाटिया ने सोमवार को यहां चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में […]

You May Like
-
1 year ago
सती अनुसुइया से हटाया जा रहा अतिक्रमण
