अब अंग, बंग और कलिंग पर होगा भाजपा का शासनः भाटिया

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया है कि अब अंग, बंग और कलिंग तीनों पर भाजपा का शासन होगा और पार्टी जनता की सेवा करेगी। श्री भाटिया ने सोमवार को यहां चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चल रही वोटों की गिनती और मतगणना की शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सामने आ रहे रुझानों को देखते हुए एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के ज़रिये ‘विकसित भारत’ का जो सपना हम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उस पर पूरे देश का अटूट विश्वास है। यह कहना गलत नहीं होगा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत राजनीति का एक नया दौर देख रहा है, जिसकी पहचान ‘प्रो-इनकम्बेंसी’ (सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में माहौल) है। यह ऐसी राजनीति है जहाँ सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया जाता है और जहाँ भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप सामने रखा जाता है।”

उन्होंने इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंग (ओडिशा) पर भाजपा का शासन होगा और पार्टी जनता की सेवा करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, असम हो या अन्य राज्य हो भाजपा मजबूती से जनता का आशीर्वाद पा रही है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल के लोग हो या कांग्रेस के गौरव गोगोई हो, अभी से ही ईवीएम पर ठिकरा फोड़ना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग के लिए बुरा-भला कहने लगे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं।

Next Post

रूझानों में असम और बंगाल में भाजपा आगे, केरल में कांग्रेस को बढत,तमिलनाडु में टीवीके शीर्ष पर

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों में असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी होती दिख रही है जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ क्रमश: भारतीय जनता पार्टी और टीवीके स्पष्ट बढत […]

You May Like