इंदौर: शहर में पहली बारिश ने ही नगर निगम के ड्रेनेज और स्ट्रॉम वॉटर लाइन सफाई की पोल खोलकर रखी दी. पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई और जगह-जगह जल जमाव हो गया. वह भी इस स्थिति में जब शहर में मध्यम बारिश हो रही है, अभी तेज बारिश तो हुई ही नहीं है.नगर निगम द्वारा शहर में बारिश पूर्व ड्रेनेज लाइन और स्ट्रॉम वॉटर लाइन सफाई अभियान का खूब प्रचार किया जाता है.
हकीकत आज पहली बारिश ने ही बयां कर दी और निगम की पोल खोल कर रख दी. शहर के अधिकांश इलाकों से सड़कें पानी में डूब गई. कई कॉलोनियों, मुख्य मार्गों पानी भरा गया. जलजमाव के कारण कई चौराहों और सड़कों पर यातायात जाम हो गया. शहर में खजराना, विजय नगर, कलेक्ट्रेट चौराहा पलासिया, देवास नाका, मालवा मिल, महूनाका, एबी रोड, राजीव गांधी चौराहा , एयरपोर्ट, मरिमता चौराहा, लवकुश चौराहा, रोबोट चौराहे, जवाहर मार्ग, हरसिद्धि सहित कई क्षेत्रों में जल जमाव ले कारण यातायात जाम होता रहा.
