जबलपुर: गंदगी करने कर 20 दुकानदारों पर 1 लाख रूपये का जुर्माना नगर निगम द्वारा लगाया गया है। उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत मांस, मटन, शराब व्यवसायइयों तथा अन्य व्यवसाइयों के द्वारा स्थल के आस-पास गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 चालान काटे गए एवं जुर्माने के रूप में 1 लाख रूपये की राशि जमा कराई गई।
संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत 5 मांस, मटन व्यवसाईयों से चालान के रूप में 25 हजार, 5 शराब दुकानों के संचालक विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये एवं 10 अन्य व्यवसाईयों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रूपये जुर्माने के रूप में वसूल की गयी। उन्होंने बताया कि अब यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के समय सहायक स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र राज, स्वास्थ निरीक्षक अनंत दुबे, वार्ड सुपरवाईजर इब्राहिम, कमल मेहतो, पी देवदानाम, लक्ष्मण बढेल एवं उमेश राणा आदि उपस्थित रहे।
