मुंबई, कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़े पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। आयोग देश के विभिन्न शहरों में लगातार बैठकें कर रहा है और कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सुझाव जुटा रहा है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़े पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं। आयोग देश के विभिन्न शहरों में लगातार बैठकें कर रहा है और कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सुझाव जुटा रहा है। हाल ही में मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर और चंडीगढ़ में बैठकों के साथ-साथ कंसलटेंट नियुक्त करने के नियमों में बदलाव से जुड़े नोटिस चर्चा में हैं। 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बैठक के लिए कर्मचारी संगठनों द्वारा मेमोरेंडम जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि बेंगलुरु, जयपुर और चंडीगढ़ के दौरे पहले ही संपन्न हो चुके हैं।
हालांकि, इन बैठकों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का मतलब यह नहीं है कि सैलरी या फिटमेंट फैक्टर पर तत्काल कोई फैसला हो गया है। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित 8वें वेतन आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर यानी मई 2027 के आसपास अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार की समीक्षा और अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई सैलरी, भत्तों और पेंशन ढांचे में बदलाव लागू होंगे। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।
