नरेंद्र मोदी भोपाल में, स्टेट हैंगर से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे सीधे

 

भोपाल, 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज शाम राजधानी भोपाल पहुंचे।

 

श्री मोदी विशेष विमान से यहां स्टेट हैंगर पर लगभग सवा पांच बजे पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग राजभवन के समीप स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे, जहां पर वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

श्री मोदी सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कुछ चुने हुए पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

 

श्री मोदी यहां जनप्रतिनिधियों से संवाद के बाद समीप ही स्थित राजभवन में रात्रिविश्राम करेंगे। इसके पहले श्री मोदी छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से हेलीकॉप्टर से खजुराहो रवाना हुए और वहां से विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। श्री मोदी के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा भी खजुराहो से भोपाल आए।

 

श्री मोदी सोमवार 24 फरवरी को सुबह यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय ग्लाेबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे। समिट के समापन समारोह में 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे।

Next Post

गोल पहाड़ियां इलाके में बियर से भरा ट्रक जप्त

Sun Feb 23 , 2025
ग्वालियर। पुलिस ने गोल पहाड़ियां इलाके से एक बियर से भरा ट्रक जप्त किया। यह खंडवा से ग्वालियर रायरु डिस्लरी के लिए निकला था। इस कंटेनर को एक रात पहले ही रायरू डिस्लरी पहुंचना था लेकिन निश्चित रूट और समय सीमा खत्म होने की बावजूद यह कंटेनर शहर के बाहर […]

You May Like

मनोरंजन