डीएवीवी के नाम और लोगो का फर्जी इस्तेमाल, पुलिस में शिकायत के निर्देश

इंदौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डीएवीवी के नाम और आधिकारिक लोगो का बिना अनुमति सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रज्वल खरे ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बिना किसी वैधानिक अधिकार के विश्वविद्यालय के नाम और लोगो का उपयोग कर इंस्टाग्राम पर कई पेज संचालित किए जा रहे हैं.

इससे विश्वविद्यालय की छवि और कार्यप्रणाली प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के नाम और लोगो का बिना अनुमति उपयोग करना गैरकानूनी है. ऐसे मामलों को रोकने और विश्वविद्यालय की साख बनाए रखने के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं. शिकायत के आधार पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
अधिकृत प्लेटफॉर्म से लें जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत माध्यमों से जारी की गई जानकारी को ही आधिकारिक माना जाए तथा छात्रों और आमजन से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी केवल उसके अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही प्राप्त करें.

Next Post

इंदौर में दूध-दुग्ध उत्पादों की जांच, 9 प्रतिष्ठानों से 37 सैंपल लिए

Wed Jul 22 , 2026
इंदौर:खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो दिनों में 9 डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध और दुग्ध उत्पादों के 37 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए. इनमें तीन प्रतिष्ठानों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग […]

You May Like