मरीज की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक स्थित निजी अस्पताल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया, उन्होंने चिकित्सकों पर आरोप लगाया।‌ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित परिजनों को समझाइश देते हुए शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक गौर निवासी अजय यादव की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसके चलते परिजन छोटी लाइन फाटक के पास स्थित सुविधा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां उसे भर्ती किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Next Post

जिसे समझा लावारिस, उसके वारिस पहुंचे, अंतिम संस्कार रुका

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत चौहानी मुक्तिधाम में एक लावारिस शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी उसके वारिस पहुंच गए और अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक घमापुर निवासी 50 वर्षीय संतोष पटेल गत दिवस सड़क हादसे में […]

You May Like