
आलीराजपुर, 85 वर्षीय श्रीमती अयोध्या बाई सोलंकी ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को बताया कि पति के निधन के बाद नाम संबंधी विसंगति के कारण उन्हें पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेंशन नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं तथा हृदय रोग के उपचार में भी कठिनाई हो रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही रेडक्रॉस के माध्यम से उपचार हेतु 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नाम संबंधी विसंगति दूर कर वृद्धा को जल्द पेंशन का लाभ दिलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए।
