
पानसेमल नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को हाथ ठेले पर छोटे व्यवसाय करने वालो को हिदायत दी गई थी जिसके बाद रविवार को छोटे व्यवसाई,किराना दुकान संचालक अपनी समस्या का निराकरण की मांग को लेकर विधायक श्याम बर्डे के पास पहुंचे उन्होंने बताया कि वे बाजार में फल फ्रूट,सब्जी और अन्य सामग्री बाजार में बेचकर अपनी आजीविका चला रहे हैं और उनकी चालित दुकानों को हटाए जाने पर उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।छोटे दुकानदारों ने बताया फल फ्रूट की दुकान कि बजाय दुकानों पर ग्राहकों को अधिक देरी लगती हैं जिसके कारण वे बाइक या अन्य वाहन सड़कों पर खड़े कर देते हैं जिसके कारण यातायात बाधित होता है,पुलिस पर नगरीय प्रशासन को वाहन चालकों को सख्त निर्देश देना चाहिए।इस विषय पर विधायक श्याम बर्डे ने थाना प्रभारी से आवश्यक चर्चा की और छोटे दुकानदारों को भी कहा कि ठेले पर लगाई दुकानों से रास्ता बाधित न हो इसका ध्यान रखे,नगर परिषद सीएमओ नगर व्यापारी संघ ओर छोटे व्यापारियों के साथ बैठक कर सुगम यातायात की योजना बनायेंगे,इस अवसर पर फल फ्रूट, किराना और अन्य व्यवसाई मौजूद रहे।
