प्राणी संग्रहालय बनेगा जीरो वेस्ट

इंदौर: शहर का प्राणी संग्रहालय देश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा, जिसमें निकलने वाले कचरे का प्रबंधन परिसर के भीतर ही किया जाएगा. यह देश का पहला जीरो वेस्ट जू बनेगा. यह काम गोदरेज कंपनी द्वारा किया जा रहा है.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ प्राणी संग्रहालय का दौरा किया.

दौरे के बाद आयुक्त ने बताया कि जीरो वेस्ट योजना में प्राणी संग्रहालय में उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार का कचरा खाद्य अपशिष्ट, बागवानी अपशिष्ट और सूखा कचरा निस्तारण के लिए परिसर में ही पीट बनाए जाएंगे. नाडेप पीट तकनीक का उपयोग करके ग्रीन वेस्ट खाद बनाई जाएगी. उक्त ग्रीन वेस्ट खाद का उपयोग चिड़ियाघर के भीतर बागवानी में होगा.

वहीं, सूखे कचरे को 7 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा. उक्त कार्य गोदरेज प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कार्य को समय सीमा तय करके जल्द पूरा करें. आयुक्त ने कहा कि जू का जीरो वेस्ट आईएसओ प्रमाण पत्र की करवाया जाएगा.

Next Post

IT रिटर्न फॉर्म्स और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में संशोधन पर CA ने समझाए बदलाव

Tue May 13 , 2025
इंदौर: टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशनॉ इंदौर एवं इंदौर सीए शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म्स (आईटीआर) एवं टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (फॉर्म 3सीडी) में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की गई.कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए दीपक माहेश्वरी […]

You May Like