इंदौर:नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के संबंध में विभागीय अधिकारियो के साथ सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, समस्त झोन नियत्रणकर्ता अधिकारी, सीएमओ देपालपुर, समस्त झोनल अधिकारी, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, एसबीएम कोर टीम, सीटीपीटी कार्यपालनयंत्री, उपयंत्री, सीएसआई, एनजीओ हेडस, एनजीओ झोनल इंचार्ज व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान किये गये कार्यों व मापदंड अनुसार किये जाने वाले कार्यों व व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शासन निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं 2026 की टूल कीट जारी की गई है, इसके संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2025 एवं 2026 का एक साथ होगा, यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण है, जिसकी टैग लाईन स्वच्छता की नई पहल, बढाये हाथ, करें सफाई साथ है.
इस स्वच्छता टूल कीट में जिसमें कचरा सेग्रिगेशन, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता के लिऐ जागरूकता अभियान, स्वच्छता कर्मचारियों का समग्र कल्याण, नागरिको की प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण सहित 10 चेप्टर में 173 बिन्दुओ पर स्वच्छ सर्वेक्षण होगा. इसमें नागरिको की प्रतिक्रिया का महत्व, स्वच्छ शहर जोडियों के लिए नई पुरस्कार श्रेणी, पर्यटन स्थलों, विरासत स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था के साथ ही विद्यालयों में सफाई व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम के लिए नया संकेतक व कार्य नीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई. स्वच्छ सर्वेक्षण की नवीन टूल कीट में एयर क्वालिटी इण्डेक्स को भी शामिल किया गया है, स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल कीट अनुसार वर्षभर सिटीजन फीडबेक पर काम किया जाएगा.
गाइड लाइन अनुसार कार्य करें
आयुक्त श्री यादव ने समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों को स्वच्छ सर्वक्षण की नवीन टूल कीट में दी गई, गाइड लाईन अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये. उन्होंने शहर में किसी भी तरह से निर्माण मटेरियल व सी एंड डी वेस्ट सड़कों व प्लांट पर पड़ा न मिले, इस पर कार्रवाई करने के साथ ही सी एंड डी वेस्ट निर्धारित प्लांट पर भेजने के निर्देश दिये गये. बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये लगातार स्कूलों में विजिट करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया. अधिकारियों को प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये गये. मुख्य बाजार और रात्रि कालीन सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए.
स्पॉट फाइन की कार्रवाई करें
आयुक्त श्री यादव द्वार नाले की सफाई व बेकलेन की सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि बेकलेन में कचरा व गंदगी न आए. इसके लिये नागरिकों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने, गेट लगाने व कचरा फैंकने वालो के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये
