विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों को देना होगी शोध की जानकारी

इन्दौर: विश्वविद्यालय कार्यपरिषद् की बैठक नालंदा परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई द्वारा कार्यपरिषद् सदस्यों के समक्ष विश्वविद्यालय में की जा रही शोध गतिविधियों से संबंधित समस्त जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया.कुलगुरु ने कार्यपरिषद् सदस्यों को जानकारी दी कि, ए.एन.आर.एफ. में आई.आई.टी. इन्दौर के साथ सक्षम परियोजना के अंतर्गत लगभग 25 करोड़ की राशि विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है, साथ ही शिक्षकों के द्वारा किए जाने वाले शोध, रिसर्च पब्लिकेशन, पेटेंट एवं विश्व के दो प्रतिशत टॉप रिसर्चर में विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई.

कार्यपरिषद् में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों को भी अपने यहाँ किए जाने वाले शोध संबंधी पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय को देनी होगी. कार्यपरिषद् सदस्यों को जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत समारोह 16 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. ऑनलाईन रिजल्ट प्रोसेसिंग हेतु प्रस्तावित बजट 12.60 लाख को कार्यपरिषद् ने मान्यता प्रदान की.

विश्वविद्यालय में स्थापित एवं संचालित वाई-फाई नेटवर्क के रख-रखाव हेतु लगभग 34 लाख के बजट को कार्यपरिषद् ने मान्यता प्रदान की. ऑटोनोमस कॉलेजो हेतु नए नियम निर्धारण हेतु समिति गठन के प्रस्ताव को मान्यता प्रदान की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्बद्धता से संबंधित नियम न मानने वाले महाविद्यालयों हेतु हाई पॉवर कमेटी का गठन किया जायेगा.

Next Post

प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारी

Tue Dec 23 , 2025
ग्वालियर: सोमवार शाम बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को […]

You May Like