कुर्स्क क्षेत्र में रूस के के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ने वाले कोरियाई सैनिकों के लिए प्योंगयांग में ‘सैप्प्योल स्ट्रीट’ का उद्घाटन

प्योंगयांग, 16 फरवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने सप्ताहांत में प्योंगयांग में एक समारोह में भाग लेकर ‘सैप्प्योल स्ट्रीट’ का उद्घाटन किया, जो रूस के कुर्स्क क्षेत्र को ‘मुक्त कराने’ में मदद करने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों के सम्मान में बनायी गयी है। सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री जोंग उन ने रविवार को आयोजित समारोह में कहा, “ वह सार्थक दिन आ गया है जब यह सड़क, जिसे देशभर के लोगों ने गहन समर्पण और सम्मान के साथ संजोया, हमारी राजधानी में अपने पते के साथ पूर्ण हो गयी है।

यह नयी सड़क बनाने के पीछे प्रबल इच्छा यह है कि जिन्होंने सबसे पवित्र मूल्यों की रक्षा के लिए अपने सबसे बहुमूल्य बलिदान दिये, उनके अमूल्य जीवन सदा के लिए अमर हो जायें।” श्री जोंग उन ने कहा कि सैप्प्योल स्ट्रीट, जिसका कोरियाई में अर्थ ‘नया सितारा’ है, “ कोरिया की शक्ति को समाहित करने वाले सबसे वीरतापूर्ण युग” को अंकित करती है। इसके बाद उन्होंने निर्माण पूर्ण होने के प्रतीक के रूप में फीता काटा। समारोह के दौरान आतिशबाजी की गई और लाल सितारे वाले गुब्बारे छोड़े गये। समारोह के बाद किम जोंग उन ने शहीद सैनिकों के परिवारों से मुलाकात की, जिन्हें सैप्प्योल स्ट्रीट पर नये आवास आवंटित किये जाएंगे।

Next Post

कुसमी में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा

Mon Feb 16 , 2026
सीधी। लोहे के गड़ासे से की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा और हथियार बरामद किया। पुलिस ने कुसमी में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन […]

You May Like

मनोरंजन