
भोपाल। करियर कॉलेज में दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन का शुभारंभ आज से हो गया। आज और कल आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में देश-प्रदेश के ज्योतिष विद्वान, शोधकर्ता और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विनोद गौतम ने ज्योतिष के वैज्ञानिक पक्ष, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन में ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, शोध पत्र प्रस्तुतिकरण और संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य ज्योतिष विद्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को इस परंपरागत ज्ञान से जोड़ना है।
