पर्ल म्यूजिकल नाइट में गूंजी विशेष प्रतिभाओं की सुर लहरियां, समावेशिता का संदेश दे गई यादगार शाम

भोपाल। संगीत, संवेदना और समावेशिता से सराबोर एक यादगार संगीतमय संध्या का आयोजन लायंस क्लब भोपाल पर्ल द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग तथा एम्पल ड्रीम्स एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र भवन में किया गया। पर्ल म्यूजिकल नाइट विद स्पेशल टैलेंट्स नामक इस कार्यक्रम ने कला, करुणा और प्रेरणा का सुंदर संगम प्रस्तुत कर दर्शकों के दिलों को छू लिया।

कार्यक्रम विशेष रूप से दृष्टिबाधित और ऑटिस्टिक युवाओं की संगीत प्रतिभा को समर्पित रहा। मंच पर उभरते कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से माहौल भावुक और ऊर्जावान बना दिया। रुचिका पांडे ने “जीवन के दिन छोटे सही”, गीतिका लोहाट ने “यारा सिली सिली”, तान्या शर्मा ने “मेघा छाए आधी रात”, मनोज तोमर ने “मेरे दर्द से दिल आबाद रहा” और हुसैन ने “मैं निकला गड्डी ले के” प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। उनकी गायकी ने सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Next Post

महाशिवरात्रि पर तिलक सिंदूर मंदिर में 14 से 16 तक भव्य मेले की तैयारी शुरू

Sat Feb 7 , 2026
इटारसी। इटारसी से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तिलक सिंदूर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 फरवरी से 16 फरवरी तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में […]

You May Like