महाकाली मंदिर की दान पेटी तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये नगद बरामद

सागर। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत महाकाली मंदिर से हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार कर 40,000/- नगद बरामद किए गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व फरियादी संजय दुबे, अध्यक्ष महाकाली मंदिर ट्रस्ट, निवासी दुबे कॉलोनी, सागर नाका खुरई द्वारा थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शिवाजी चौक स्थित महाकाली मंदिर की कांच की दान पेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।सीसीटीवी में प्राप्त संदिग्ध हुलिये के आधार पर टीम द्वारा सतत पतारसी कर संदेही सूरज पिता नारायण पटेल, निवासी टैगोर वार्ड खुरई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने गिरफ्तार

आरोपी सूरज पिता नारायण पटेल के पास से बरामदगी: ₹40,000/- नगद बरामद कर कर न्यायालय में पेश किया गया

Next Post

शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा, कार से 90 हजार की अवैध शराब बरामद

Wed May 6 , 2026
सागर। सागर जिले के राहतगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब कुल कीमती ₹90,000 की शराब बरामद की गई और कार जप्त की गई है। थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा एक इनामी आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम […]

You May Like