पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप, एसपी ने जांच टीम गठित की

उमरिया। जिले के खलेसर में दिवाली से पहले पुलिस पर महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। खालेसर निवासी नान बाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि कोतवाली पुलिस रात में चोरी के आरोपी को पकड़ने आई और घर की महिलाओं से मारपीट की, इस दौरान कोई महिला पुलिस मौजूद नहीं थी। नान बाई ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके बनाए मिट्टी के दीये भी तोड़ दिए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़िता ने पुलिस पर शराब पीकर मारपीट करने और पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय भागवानी ने जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

चार्टर्ड बस से टकराई यात्री बस, कई घायल 

Fri Oct 17 , 2025
सीहोर. शुक्रवार की सुबह स्टेट हाईवे स्थित झागरिया जोड़ के समीप एक सड़क हादसे में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी बस से भिड़ गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 10 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जानकारी […]

You May Like