चार्टर्ड बस से टकराई यात्री बस, कई घायल 

सीहोर. शुक्रवार की सुबह स्टेट हाईवे स्थित झागरिया जोड़ के समीप एक सड़क हादसे में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी बस से भिड़ गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 10 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह झागरिया जोड़ के समीप एक चाटर्ड बस खड़ी थी तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू होकर डिवायडर पर चढ़ते हुए चार्टर्ड बस से जा भिड़ी. इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए. पुलिस ने अंशुल कुर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. दुर्घटना में घायल होने वालों में पारस पाटीदार, सलमान, दीपांश, राशिद, पवन साहू, राजा, सुनील पाल, देवांश और पंचम लोधी शामिल हैं. बस चालक राहुल अहिरवार को भी चोटें आई हैं. सवारियों की मानें तो अगर चार्टर्ड बस का हैंड बे्रक लगा होता तो टकराने वाली बस के कैबिन में बैठे यात्रियों की जिंदगी दांव पर लग सकती थी. एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मप्र को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Fri Oct 17 , 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को “आदि कर्मयोगी अभियान” के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया। प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा ने राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में […]

You May Like