आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मप्र को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को “आदि कर्मयोगी अभियान” के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया। प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य गुलशन बामरा ने राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय उत्थान के प्रयासों की जानकारी दी।

मध्यप्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ। अभियान के तहत 1.41 लाख आदि सहयोगी, 1.92 लाख आदि साथी और 13 हजार आदि सेवा केंद्र सक्रिय हैं। जनजातीय शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएम जनमन योजना में 100% लक्ष्य हासिल करने वाले जिलों में शिवपुरी को विशेष सम्मान मिला। इसके अलावा बैतूल, धार, पूर्वी निमाड़ और बड़वानी सहित कई जिलों और अधिकारियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

Next Post

एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में लगी भक्तों की भीड़

Fri Oct 17 , 2025
ब्यावरा।गुना रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर धाम पहुंचकर दर्शन किए. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई. उज्जैन से मंगवाए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया. […]

You May Like