
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जल स्तर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे 422.90 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 101.16 प्रतिशत है और बांध में पानी की आवक 794 क्यूमेक है।
बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज गुरुवार 02 अक्टूबर को शाम 6 बजे इससे जल की निकासी की मात्रा को 237 क्यूमेक से बढाकर 780 क्यूमेक किया जायेगा। इसके लिये बांध के वर्तमान में खुले 5 जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर की जाएगी। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।
