झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राज्य की लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1541 करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित की। इसके साथ ही 31 लाख से अधिक बहनों के लिए गैस सिलेंडर रीफिलिंग हेतु 48 करोड़ की राशि भी ट्रांसफर की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झाबुआ जिले की जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा ज्ञान पर आधारित पुस्तक झाबुआ के संजीवक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनजातीय समाज की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों और लोकज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।
