भोपाल के अस्पतालों में 24X7 सेवाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल: राजधानी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की चार प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं में 24X7 सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अधिकारियों को औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।सिविल अस्पताल बैरागढ़ की निगरानी का दायित्व डॉ. रीतेश रावत, जिला टीकाकरण अधिकारी को दिया गया है।

वहीं, सिविल अस्पताल गोविन्दपुरा में डॉ. प्रांजल खरे, जिला क्षय अधिकारी निरीक्षण करेंगे।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर का निरीक्षण डॉ. भारती चौकसे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 के जिम्मे रहेगा, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलार का निरीक्षण डॉ. अर्चना मिश्रा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-3 करेंगी।

इन अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन ड्यूटी पर डॉक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस पहल से अस्पतालों में रात्रिकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

Wed Jul 16 , 2025
जम्मू 16 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6064 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 234 वाहनों के बेड़े में जम्मू […]

You May Like