पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का फरार आरोपी

सतना :पन्ना रोड पर लोटस सिटी के निकट डेढ़ महीने पहले एक व्यापारी को कट्टा दिखाकर मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदला छतरपुर निवासी व्यापारी शिव कुमार गुप्ता पशु आहार और चोकर जैसी समग्री खरीदने के लिए सतना आए थे.

लगभग 30 क्विंटल सामान खरीदने के बाद वे उसे पिकअप में लोड कराकर 1 सितंबर को वापस जा रहे थे. लेकिन पन्ना रोड पर लोटस सिटी के निकट वाहन खराब हो गया. जिसके चलते वाहन को किनारे खड़ा कर वे उसी में सो गए. देर रात आधा दर्जन युवक अचानक वहां धमक पड़े. जिसमें से एक युवक ने कट्टा दिखाकर भयभीत करते हुए मारपीट शुरु कर दी. इसी दौरान शिव कुमार के पास मौजूद मोबाइल, जेब में रखी 1 हजार की नकदी निकाल ली गई.

इतना ही नहीं आरोपियों ने डराते हुए शिवकुमार के मोबाइल से 5 हजार 620 रु का यूपीआई ट्रांजैक्शन भी करा लिया. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा अगले ही दिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ भईया उम्र 24 वर्ष निवासी सितपुरा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा की जा रही तलाश के दौरान बुधवार को सटीक सूचना मिली. जिसके चलते रोहित को दबोच लिया गया. पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है.

Next Post

जल संरक्षण पर संकट: पानी चोरी से बढ़ा सीहोर में पानी की कमी का खतरा

Fri Oct 24 , 2025
सीहोर। इस बार मानसून के दगाबाजी करने से जिले के अधिकांश जलस्त्रोत खाली रह गए हैं. नतीजतन आगामी महीनों में प्यास बुझाने के लिए पानी की कमी से शहरवासियों को जूझना पड़ सकता है, लेकिन संरक्षित जल को अगर जिम्मेदारों द्वारा सुरक्षित नहीं रखा गया तो जलसंकट शीघ्र ही दस्तक […]

You May Like

Play sound