12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे की हत्या कर गड्ढे में फेंका

ग्वालियर: सिरोल स्थित कोस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर जिस चार वर्षीय बालक का अपहरण हुआ था। 33 घंटे बाद उसकी लाश टाउनशिप के ही पिछले हिस्से में ढाई फीट गहरे गड्ढे में मिली। हत्या करने वाली 12 वर्षीय बालिका है, जो उसे अपने साथ बेर तोड़ने के बहाने ले गई थी। बालिका ने मासूम का पहले गला दबाया फिर मुंह के बल उसे गड्ढे में गिराया।

इसके बाद भारी पत्थर पटक दिया। लाश को छिपाने के लिए ऊपर से और पत्थर पटक दिए।हत्या का कारण साफ नहीं हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि उसे उन बच्चों को देखकर गुस्सा आता है, जो उसकी बात नहीं मानते। पुलिस बाल अपचारी बालिका की काउंसलिंग भी कराएगी, जिससे हत्या की असल वजह सामने आ सके।

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने बालिका को हिरासत में लिया है। बालिका के माता-पिता से भी पूछताछ चल रही है। बच्चे की लाश मिलने के बाद परिवार आक्रोशित हो गया। इसके चलते चार थानों की फोर्स कास्मो आनंदा टाउनशिप में लगाई गई है। एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी कृष्ण लालचंदानी, डीएसपी हिना खान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Next Post

रंगों का मस्ती भरा त्योहार उत्साह से मनाया, पुलिस को दिया धन्यवाद

Thu Mar 20 , 2025
सुरक्षा व्यवस्था में 250 जवानों की थी तैनाती सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर इंदौर:महू में होली और धुलेंडी के बाद रंगपंचमी का पर्व भी शहर में हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया. पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नागरिकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और परंपरागत […]

You May Like