शिवपुरी: कोलारस थाना इलाके स्थित रामनगर टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में काम बन्द कर दिया। इस अचानक हुए विरोध प्रदर्शन की वजह से कोटा -झांसी हाइवे की दोनों लेन पर वाहनों की लम्बी लाइने लग गयी। जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।टोल के दोनों तरफ जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गयी। लगभग 20-30 नाराज कर्मचारियों ने टोल का काम बन्द कर दिया। हाइवे पर नारेबाजी शुरू कर दी गयी।
इसके परिणामस्वरूप टोल वसूली ठप्प हो गयी। सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रबंधन ने एक दिन के अन्दर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के करीब आधे घंटे के बाद ही कर्मचारी काम पर लौट आये। जिसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य हो पाया।
