नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी ने तीन गोल्ड जीतकर मचाया तहलका

देहरादून (वार्ता) राष्ट्रीय खेलों में स्विमिंग में पहले ही दिन बुधवार को तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है।

उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है।

तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उन्होंने आज पहले दिन हुए महिलाओं के 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, उन्होंने महिला 100 मीटर बटरफ्लाई में भी 1 मिनट, 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता। साथ ही 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बटरफ्लाई प्रतियोगिता में भी धिनिधी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। तीन गोल्ड जीतने वाली खिलाडी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के चलते उन्हे डर था कि कहीं कम तापमान वाले स्वीमिंग पूल में उनका प्रदर्शन खराब न हो जाए, लेकिन यहां जिस तरह कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाटर में मुकाबला करने का मौका मिला उससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आसानी हुई।

प्रायोजक उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्विमिंग पूल में अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गये हैं। यहां पानी का तापमान तैराकों को उतना ही मिलेगा, जितना ओल्मपिक जैसी प्रतियोगिताओं में होता है। उन्होंने कहा कि खुद खिलाड़ी से खेल सुविधाओं के बारे में ऐसी बात सुनना सुखद है, इससे लगता है कि हमारी कोशिश सफल रही।

Next Post

उत्तराखंड के बैडमिंटन सितारों ने पहले दिन दिखाया दम

Thu Jan 30 , 2025
देहरादून 29 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन बुधवार को बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की टीम स्पर्धाओं में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टी-पर्पस हॉल में देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का […]

You May Like