कल्याण ज्वेलर्स पर एक लाख का जुर्माना

इंदौर: नगर निगम द्वारा इन दिनों रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की मुहिम चलाई जा रही है. इसी कड़ी में बड़े व्यापारिक संस्थान और भवनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जारी है. आज नगर निगम ने एमजी रोड पर कल्याण ज्वेलर्स पर एक लाख का जुर्माना लगाया.नगर निगम द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए 35 हजार नोटिस एवं सूचना पत्र जारी किए गए हैं. नगर निगम द्वारा शहर के बड़े व्यावसायिक भवनों, मॉल और प्रतिष्ठानों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है.

इसको लेकर निगम के झोनल कार्यालयों से अपने इलाकों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के पत्र देखाफ समय सीमा दी गई थी. नगर निगम द्वारा समय सीमा खत्म होने पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर आज कार्रवाई की गई. एमजी रोड पर नगर निगम झोनल अधिकारी प्रभात तिवारी और निगम के दल ने कल्याण ज्वेलर्स पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया.

जुर्माने के नोटिस जारी किए थे
झोनल अधिकारी तिवारी ने कहा कि शहर में सभी व्यावसायिक भवनों और प्रतिष्ठानों को एक महीने पहले सूचना पत्र और नोटिस दिए गए थे. इसके बावजूद वॉटर रिचार्जिंग सिस्टम नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 22 जुलाई 2026

Wed Jul 22 , 2026
पंचांग 22 जुलाई 2026:- रा.मि. 31 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल अष्टमीं बुधवासरे दिन 7/36, स्वाती नक्षत्रे रात 1/49, साध्य योगे रात 10/19, वव करणे सू.उ. 5/19, सू.अ. 6/41, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. —————————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 22 जुलाई 2026 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like