कमरे में फंदे पर लटके मिले युवक और विवाहिता

सतना :जिले के कोठी कस्बे में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के एक कमरे में एक युवक और एक विवाहिता फंदे पर लटके मिले. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है. प्राथमिक जांच में युवक और विवाहिता के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आई है.कोठी कस्बे के पुरानी गढ़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित एक घर में दो लोगों के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी.

जिसके चलते फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया. पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल और आस पास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया. मृतकों में से युवक की पहचान रोहित मिश्र के तौर पर हुई.

जबकि मृतका की पहचान श्रीमती नेहा द्विवेदी के रुप में की गई. पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों सहित आस पास के लोगों व रिश्तेदारों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों के बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
 ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं
घटना के संबंध में जो जानकारी निकलकर सामने आई उसके अनुसार श्रीमती नेहा पिछले काफी समय से कोठी कस्बे में किराए के कमरे में रह रही थीं. इसके साथ ही वे ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं. बताया गया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं और कभी-कभी ही घर आते हैं. नेहा की 3 वर्ष की एक बालिका भी है. इसी कड़ी में यह जानकारी सामने आई कि रोहित और नेहा के बीच पिछले 3 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन अचानक दोनों फंदे पर क्यों लटक गए इसकी पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है.

Next Post

बदले की भावना से युवक को फंसाने की साजिश हुई नाकाम

Tue Nov 18 , 2025
सतना : जिले के नागौद क्षेत्र में 3 दिन पहले बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक सवार युवक द्वारा कट्टे से फायर करने की घटना ने सनसनी फैला दी थी. घायल युवक द्वारा इस मामले में एक युवक के विरुद्ध नामजद शिकायत भी की गई थी. लेकिन जब पुलिस ने […]

You May Like