जेल रोड पर युवक ने लगाई फांसी

ग्वालियर: डबरा की जेल रोड पर 46 वर्षीय राजेश चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश पुत्र हुकुम सिंह चौहान भैंसा सुनाई जिला शिवपुरी के रहने वाला था और डबरा की जेल रोड पर निवास कर रहा था। घटना के समय उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।

इस दौरान राजेश ने रसोई घर के टीन शेड के पाइप में फांसी का फंदा लगाया। जब पत्नी कमरे में पहुंची तो राजेश को फांसी पर लटका देखा। मोहल्ले वालों ने तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली और हरियाणा का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है। श्री वर्मा ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पंजाब सरकार […]

You May Like