
कुक्षी।एक माँ नें अपने बेटे की हत्या कर दी.बाग थाना के अंतर्गत ग्राम टकारी में एक माँ ने अपने पुत्र की गोलीमारकर कर हत्या कर फरार हो गई। घटना के सन्दर्भ में एसडीओपी सुनील गुप्ता ने बताया की बाग थाना के अंतर्गत ग्राम टकारी की महिला इड़ी बाई पति करण सिंह जिसका विवाह झाबुआ के विकासखंड राणापुर के ग्राम बोर कुण्डिया के करण सिंह से हुआ था जिससे उनकी चार संतान (एक पुत्री, 3 पुत्र ) है पारिवारिक विवादों के चलते अपने पिता के घर ग्राम टकारी रहने आ गयी थी। जहा उससे दिवान निवासी बोर कुण्डिया से प्रेम सम्बन्ध हो गया। इस बात को लेकर ईडी बाई के पुत्र हिकेश अपने चार दोस्तों के साथ शनिवार को उसे समझाने आया जहा उनसे दिवान भी मिला उससे भी इनका विवाद हुआ इस पर ईडी बाई ने पुत्र को अपने पास रखी बारह बोर कट्टे से गोली मार कर पुत्र हिकेश की हत्या कर दी.। श्री गुप्ता ने बताया की पुलिस ईडी बाई की तलाश कर रही है उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
