अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने भारत-जापान सहयोग को मजबूत किया

ईटानगर, 23 अक्टूबर (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने जापान के साथ द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं, जिसमें कौशल विकास, बुनियादी ढ़ांचे में नवाचार और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।

श्री खांडू ने अपने एक कार्यक्रम में आसियान ग्रुप कंपनी लिमिटेड और संबद्ध कंपनियों के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तोशियाकी निशिकावा से मुलाकात की। निशिकावा ने जापान में भारतीय कार्यबल की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और जापानी भाषा सीखने और कौशल विकास पहलों को बढ़ावा देने के लिए कई भारतीय राज्यों के साथ चल रहे सहयोग पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री खांडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस चर्चा को उत्साहजनक और भारत-जापान साझेदारी को गहरा करने के प्रयासों के अनुरूप बताया।

श्री खांडू ने नीति अनुसंधान परिषद और कर प्रणाली अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष इत्सुनोरी ओनोडेरा, प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य योशियाकी वाडा और पार्षद सभा के सदस्य रुई मात्सुकावा के साथ एक लंच मीटिंग में भी भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया जापान यात्रा के दौरान व्यक्त किए गए दृष्टिकोण के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर केंद्रित उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य और गहन चर्चाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री खांडू ने कहा कि ऐसी नवीन, टिकाऊ और लागत-कुशल प्रौद्योगिकियां चुनौतीपूर्ण भूभागों में तेजी से उपयोग में लाई जा सकती हैं और हिमालयी तथा अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ांचे के विकास में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बैठकों की यह श्रृंखला भविष्य के लिए सतत विकास, कौशल संवर्धन और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देने में अरुणाचल प्रदेश की जापान के साथ बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।

Next Post

झिंगुरदा में विद्युत तारों की चोरी करने वाले 7 आरोपी धराए

Thu Oct 23 , 2025
सिंगरौली। दीपावली की रात झिंगुरदा स्थित शिमला कालोनी से बिजली के खंबों पर चालू हालत में लगे विद्युत तारों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिससे क्षेत्र में अंधेरा फैल गया था। बीते मंगलवार को झिंगुरदा सिक्योरिटी अधिकारी अमरेश सिंह द्वारा थाना मोरवा में उक्त चोरी की […]

You May Like