प्रधानमंत्री मोदी कल आनंदपुर धाम आयेंगे, मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे

*ग्वालियर व अशोकनगर में सख्त सुरक्षा प्रबंध*

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप शुक्रवार को अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर धाम आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरु जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे और यहां से सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए अशोकनगर रवाना होंगे। शाम करीब 6 बजे वे पुनः ग्वालियर लौटेंगे और यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम में 12 अप्रैल से वार्षिक बैसाखी मेले का आयोजन शुरू हो रहा है। इस भव्य आयोजन में विदेश सहित देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे, जो आनंद सरोवर में स्नान कर गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेकेंगे। आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी 11 अप्रैल को आनंदपुर धाम पहुंचकर श्रद्धा निवेदन करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा पहले ही स्थल निरीक्षण कर चुके हैं।

आध्यात्मिक और पारमार्थिक उद्देश्य से स्थापित आनंदपुर धाम 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आधुनिक गौशाला संचालित है, जिसमें 500 से अधिक गौवंश है। आनंदपुर ट्रस्ट यहाँ कृषि कार्य भी कर रहा है। श्री आनन्दपुर ट्रस्ट ग्राम सुखपुर तहसील ईसागढ़ में 1977 से चैरिटेबल अस्पताल संचालित है। यहां मरीजों के लिए 125 बिस्तरों की व्यवस्था है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 600 मरीजों की ओ.पी.डी. संचालित है।

Next Post

लॉस एंजिलस ओलंपिक 2028 में होंगी 351 पदक स्पर्धाएँ

Thu Apr 10 , 2025
जिनेवा, 10 अप्रैल (वार्ता) लॉस एंजिलस ओलंपिक 2028 में 351 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी। जोकि पिछले पेरिस ओलंपिक की तुलना में 22 अधिक हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने बुधवार को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए कार्यक्रम और एथलीट कोटा को मंजूरी दे […]

You May Like