शिवपुरी: शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा मे एक ट्रक रोड किनारे बने हुए एक आदिवासी के मकान में घुस गया। इस हादसे में एक महिला सहित एक 12 साल की मासूम दब गई। इस घटना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार लेसन से भरा एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 9423 गुना की ओर से आ रहा था।
ट्रक गुना बाईपास से होते हुए आरटीआई रोड आया और फॉरेस्ट कॉलोनी की बाउंड्रीवाल के पास बने सड़क किनारे बने एक आदिवासी परिवार के मकान में घुस गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि मकान में ट्रक के घुसने के बाद पलटते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।घटना के समय आदिवासी परिवार के 5 सदस्य थे। इसमें महिला और उनकी 2 बेटियां एक दामाद और उसका भाई था।
इस हादसे में हरकुँवर आदिवासी उम्र 35 साल, बेटी सरोज 12 साल की एक मासूम मकान के छतिग्रस्त हुए मलवे मे दब गई वही काजल उम्र 24 साल घर में खाना बना रही थी वही उसका पति सरवन उस समय घर मे सो रहा था वही काजल का मामा खाना खा रहा था। मलवे में दबी मॉ बेटी घटना के समय कच्चे बने मकान के सडक की और बने कोने मे ठंड अधिक होने के कारण आग जलाकर ताप रही थी। लेसन से भरा ट्रक इसी कोने मे घुसा था इसलिए यह मॉ बेटी दोनो मकान के मलबे में दब गई। वही इस हादसे मे काजल के पैरो मे चोटे आई है उसके पति और मामा सुरक्षित है।
