झिंगुरदा में विद्युत तारों की चोरी करने वाले 7 आरोपी धराए

सिंगरौली। दीपावली की रात झिंगुरदा स्थित शिमला कालोनी से बिजली के खंबों पर चालू हालत में लगे विद्युत तारों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिससे क्षेत्र में अंधेरा फैल गया था। बीते मंगलवार को झिंगुरदा सिक्योरिटी अधिकारी अमरेश सिंह द्वारा थाना मोरवा में उक्त चोरी की तहरीर दर्ज कराई गई। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देश प्राप्त कर मोरवा थाना प्रभारी यू पी सिंह द्वारा तत्काल अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कमांक 620/25 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद अज्ञात चोरों की पता तलाश की जाने लगी और चोरी के 48 घण्टे के भीतर इस अपराध में लगे चोरों को मोरवा के चटका से धर दबोचा गया। वहीं चोरों के निशान देही पर चोरी का 600 मीटर बिजली का तार कीमती करीब 40 हज़ार रुपये बरामद कर लिया गया। चोरी करने वाले 7 आरोपियों में अभिमन्यु बैस, विकास बैस, अजय बैस निवासी चटका बस्ती सहित अन्य 4 बाल अपचारी है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

छतरपुर में हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 23 गिरफ्तार 

Thu Oct 23 , 2025
छतरपुर। शहर में कल देर रात पुलिस ने देरी रोड स्थित हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें डॉक्टर का भाई, व्यापारी, भाजपा-कांग्रेस नेता, चर्चित सटोरिया और सरकारी कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह जुआ […]

You May Like