वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियां अंतिम चरण पर

जबलपुर: संस्कारधानी में होने जा रहे प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस और गीता भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शनिवार को पाटन विधान सभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आयोजन स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण की शुरुआत मानस भवन से हुई, जहां कॉन्फ्रेंस के मुख्य सत्र आयोजित होने हैं। इसके बाद निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार गीता भवन वैचारिक अध्ययन केंद्र पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यकरण के कार्यों को देखा।
लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विश्व स्तरीय आयोजन में शहर की छवि दांव पर होती है। यदि किसी भी कार्य में कोताही बरती गई या लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सकल ब्राह्मण मिलनोत्सव सनातन धर्म मंदिर में होगा, महिला समिति गठित

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आज महिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया जिसमें अध्यक्षा बीना भारद्वाज,,सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्षा लक्ष्मी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती निशा शुक्ला, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी, […]

You May Like