नियमों का उल्लंघन करने वाले 2,438 वाहन चालकों के बनाए चालान

पालन करने वालों को सराहना, नहीं मानने वालों पर की कार्रवाई

इंदौर: शहर में सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा वृहद यातायात जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित कर उनकी सराहना की जा रही है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई भी की जा रही है.

यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पलासिया, रेडिसन, टॉवर, चाणक्यपुरी चौराहों पर चलाए जा रहे. अभियान के दौरान नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक कर रही है. पुलिसकर्मी चौराहों पर माइक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन की अपील कर रहे हैं. साथ ही, नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल, चॉकलेट आदि देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 2,438 चालान बनाए गए हैं.
इन वाहनों के बने चालान
चालान में मुख्य रुप से बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट वाले 892 वाहन, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 93 वाहन, अनाधिकृत हूटर लगाने वाले 15 वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 188 वाहन, तीन सवारी बैठाने वाले 157 वाहन, रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 264 वाहन, ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वाले 215 वाहन, बिना हेलमेट 1,261 वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट 77 वाहन चालक, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 57 वाहन, इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग करने वाले 5 वाहन शामिल हैं.

Next Post

गेंहू की कटाई के बाद नरवाई में लगाई आग

Fri Apr 4 , 2025
कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, प्रकरण दर्ज जबलपुर: गोराबाजार में अनंततारा फेस 2 कालोनी में आधा एकड़ जमीन में गेंहू की कटाई उपरांत फसल की नरवाई में किसान ने आग लगा दी जिससे कालोनी का पर्यावरण दूषित हो गया। पुलिस ने जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले के […]

You May Like

Play sound