इंडियन आइडल में जज बनेंगे उदित नारायण!

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज पार्श्वगायक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज के रूप में शामिल हो सकते हैं।

इंडियन आइडल हमेशा से ही गायकों का जश्न मनाने वाला शो रहा है।भारत के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शोज़ में से एक इंडियन आइडल अपने 16वें सीज़न के साथ लौट रहा है, और चर्चाएँ तेज़ हैं कि उदित नारायण शायद एक बार फिर जज की भूमिका में नज़र आएँगे। वे पहले इंडियन आइडल सीज़न 3 (2007) में जज रह चुके हैं।

एक सूत्र ने बताया, “यदि सब कुछ ठीक रहा, तो उदित नारायण,इंडियन आइडल 16 में जज की कुर्सी पर नज़र आएँगे, और यह 90 के दशक के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर होगी। इस साल शो की थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ है।

इंडियन आइडल सीज़न 16, 18 अक्टूबर से रात आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर पर प्रसारित होगा।

 

Next Post

'मस्ती 4' का रंगीन पोस्टर रिलीज़

Fri Oct 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मिलाप मिलन ज़वेरी लिखित और उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘मस्ती 4’ का रंगीन पोस्टर रिलीज हो गया है। कल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी ‘मस्ती’ एक बार फिर ज़बरदस्त अंदाज़ में वापसी कर रहा है और वो भी चार गुना पागलपन के साथ। मिलाप मिलन ज़वेरी लिखित और उनके निर्देशन […]

You May Like

मनोरंजन