ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड करो: महापौर 

इंदौर। नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा कार्य आदेश देने के बाद भी काम शुरू नहीं करने पर महापौर आज फिर नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सुबह जोन क्रमांक 20 के वार्ड क्रमांक 8 में छिपा बाखल, अहिल्या पलटन, चौथी पलटन, तंबोली बाखल, मल्हारगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वे गोराकुंड से सुभाष मार्ग के मध्य प्रस्तावित ड्रेनेज लाइन डालने वाले स्थल पर पहुँचे।

इसी तरह छीपा बाखल में ड्रेनेज लाइन, जलप्रदाय लाइन एवं सड़क निर्माण कार्यों में देरी पर अधिकारियों से पूछा । अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को कार्य आदेश जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद काम प्रारंभ नहीं किया। उसको नोटिस जारी किया गया है।

महापौर ने नाराज़ होते हुए अधिकारियों से कहा कि आपका काम सिर्फ नोटिस देना नहीं है, काम करवाना है। यदि ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर टेंडर कैंसिल करें।

चौथी पलटन में बोरिंग होने के बाद भी जलप्रदाय लाइन नहीं डालने पर महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि आज ही बोरिंग से जल प्रदाय कनेक्शन डालकर रहवासियों को राहत दी जाए ।

अंत में महापौर ने तंबोली बाखल में ड्रेनेज लाइन सही तरह से नहीं डालने एवं ड्रेनेज सफाई होने के बाद गाद नहीं उठाने पर अधिकारियों से पूछा क्या एक साल बाद गली से गाद उठाएंगे ?

महापौर ने क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर

चालानी कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Next Post

कभी सर्द तो कभी नर्म हो रहा मौसम, सुबह सर्द, दिन में हो रहा गर्मी का एहसास

Fri Nov 21 , 2025
शाजापुर। नवंबर माह से ही मौसम के बदले तेवरो से लोगों का सामना हो रहा है. मौसम कभी सर्द हो रहा है तो कभी सर्दी कम हो रही है. शुक्रवार को भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली. मौसम विभाग की माने तो […]

You May Like