
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत निदान फॉल मेें बुधवार शाम पिकनिक मनाने पहुंचा युवक झरने पर चढ़ते समय पैर फिसलने से कुंड में गिर गया था, आज युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उसके शव को बरामद कर लिया गया।
कल जबलपुर से पांच दोस्त फोर व्हीलर से निदान फॉल में पिकनिक मनाने आए थे। सभी मस्ती कर रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी झरने पर चढ़ गए। इस दौरान उनका दोस्त राजेन्द्र झारिया पिता चरण झारिया 33 वर्ष निवासी रानीदुर्गावती वार्ड रांझी, पैर फिसलने से नीचे कुंड में गिर गया। राजेन्द्र झरने से करीब 30 से 40 फिट नीचे कुंड में गिर गया। अंधेरा होने के चलते कल रेस्क्यू नहीं हो सका था।
